सुरभि न्यूज़
चांदपुर/ बिलासपुर
कल्याण कला मंच बिलासपुर मासिक कला कलम संगोष्ठी आज 4 जनवरी 2026 रविवार को 11 बजे से 02 बजे तक उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मारकंडे में होनी निश्चित हुई है जिसमें कल्याण कला मंच के सभी पदाधिकारी गण और सदस्य गण भाग लेंगे एवं तथा अपनी अपनी रचनाओं से जनता का मनोरंजन भी करेंगे।
कल्याण कला मंच के मीडिया प्रभारी रणजीत वर्धन ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पावन तीर्थ स्थल पर कल्याण कला मंच के सदस्य देवेंद्र राजपूत द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मंच के लिए हर्ष का विषय है कि नए साल 2026 के प्रारंभ में यह गोष्ठी ऋषि मारकंडे की तपोस्थली पर हो रही है।
कल्याण कला मंच बिलासपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की यह पहली बैठक इस पावन भूमि पर हो रही है। यह बैठक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र बौद्धिक रहेगा जिसमें देवेंद्र राजपूत द्वारा लिखित पुस्तक की समीक्षा की जाएगी तथा नई कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई जाएगी।
दूसरे सत्र में कला कलम गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मंच के सभी सदस्य भाग लेंगे और अपनी-अपनी नवीन रचना की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने यह भी कहा इस मासिक गोष्ठी में मंच के पूर्व में रहे प्रबंधक स्वर्गीय चंद्रशेखर पंत के ऊपर रचनाएं और संस्मरनं प्रस्तुतीकरण किया जाएगा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। समस्त कार्यकारिणी की उपस्थिति इस कार्यक्रम में अपेक्षित है।










