कुल्लू में 493 ग्राम चरस के साथ किया लग वैली क़ा युवक गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 06 जनवरी

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत  ए.एन.टी.एफ. कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मी गेस्ट हाउस सरवरी कुल्लू से एक युवक कों 493 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

ए.एन.टी.एफ. कुल्लू से मिली जानकारी के अनुसार ए.एन.टी.एफ. कुल्लू की टीम कों गुप्त सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य हेड कांस्टेबल राजेश राऊपा, हेड कांस्टेबल समीर कुमार, एचएचसी नितेश कुमार व कांस्टेबल महेश कुमार ने लक्ष्मी गेस्ट हाउस सरवरी कुल्लू में रैड मार कर एक युवक को 493 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र छात्ररु राम निवासी गावं कडौंन डा0 भुट्टी तह0 व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन कुल्लू में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *