Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 09 जनवरी
जिला रोज़गार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं का श्रम, रोज़गार एवं विदेशी नियोजन विभाग पंजीकरण एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा Google Sheet के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा रहा है।
अतः जो आवेदक विदेशों में नौकरी करने के इच्छुक हैं वे दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण करवायें ताकि भविष्य में आपकी शैक्षिणिक योग्यता व अनुभव को देखते हुए जिस भी देश से विभाग को मांग पत्र प्राप्त होता है तो आपके नाम पर विचार किया जा सकता है और जो भी उस देश के तय नियत व शर्तें होंगी उनसे भी आपको अवगत करवा दिया जाएगा । इसलिए आप उक्त दिए गए फार्म को भरना सुनिश्चित करें ताकि विदेशों में आपको नौकरी करने का सुनहरा अवसर मिल सके।










