सम्मान : श्रेष्ठ साहित्य सम्मान से नवाजे सुरेन्द्र मिन्हास

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चांदपुर/बिलासपुर

बिलासपुर के वरिष्ठ लेखक, कवि, पत्रकार, और समाजसेवी सुरेन्द्र मिन्हास को साहित्य लेखन में राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ है। मिन्हास को मिले इस सम्मान पर प्रदेश भर के लेखकों और शिक्षा विदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मिन्हास पिछले पैंतालिस सालों से जिला में कहलूरी लेखन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्रों में अनवरत सफल कार्य कर रहे हैं।

शिमला मुख्य कार्यालय की नेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ ओ पी शर्मा तथा उनकी टीम ने बिलासपुर आ कर सुरेन्द्र मिन्हास को उनके निवास स्थान पर श्रेष्ठ साहित्य सम्मान 2025 से अलंकृत किया। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ ओ पी शर्मा ने कहा कि सुरेन्द्र मिन्हास लंबे समय से प्रदेश की लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण पर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, उन्हें 2025 का श्रेष्ठ साहित्य सम्मान प्रदान करके हम और सोसाइटी गौरव अनुभव कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *