जिला कुल्लू के नित्थर में एक पिकअप गाड़ी से 600 बोतल देसी शराब बरामद

Listen to this article

जिला कुल्लू के नित्थर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक गाड़ी से 50 पेटी देसी शराब उन्ना नंबर -1 बरामद की है। इस मामले में वाहन चालक के ऊपर थाना आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना निरमण्ड की टीम द्वारा विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर नित्थर बाजार में खड़ी एक गाड़ी नं. HP35-8877 (पिकअप) को नियमानुसार चैक किया गया। तलाशी के दौरान उक्त वाहन से 50 पेटियां देशी शराब (मार्का ऊना नं. 1) बरामद की गईं।

मौके पर की गई बरामदगी के आधार पर वाहन चालक सोनू (31 वर्ष) पुत्र धन बहादुर, निवासी गांव वैहरी, डाकघर दलाश, तहसील आनी, जिला कुल्लू (हि.प्र.) के विरुद्ध पुलिस थाना निरमण्ड में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *