जिला कुल्लू में ट्रैफिक वॉलंटियर योजना के अंतर्गत टीम सहभागिता के 11 सदस्यों द्वारा जिला कुल्लू पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियंत्रण कार्य में पुलिस प्रशासन को सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। यह सेवा कार्य सदर कुल्लू के थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
सेवा प्रदान करने के पहले दिन टीम सहभागिता के सभी सदस्य सदर कुल्लू के थाना प्रभारी से मिले, जहाँ उन्हें ट्रैफिक नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं बुनियादी जानकारी दी गई। इसके उपरांत टीम सहभागिता के सदस्यों ने कुल्लू मुख्यालय के प्रमुख ट्रैफिक क्षेत्रों ढालपुर मेन चौक, भुट्टी चौक, कॉलेज चौक एवं बस स्टैंड में यातायात नियंत्रण की सेवाएँ प्रदान कीं।
टीम सहभागिता के ट्रैफिक वॉलंटियरों द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम जनता को सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
इस अवसर पर टीम सहभागिता के अध्यक्ष बीजू हिमदल ने बताया कि टीम सहभागिता के सदस्य हमेशा से ही पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना टीम सहभागिता की प्राथमिकता है। इस बार टीम सहभागिता के ट्रैफिक वॉलंटियर दो दिनों तक अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।














