सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला कांगड़ा के दुर्गम छोटाभंगाल क्षेत्र कोठी कोहड़ गाँव के होनहार बीए अंतिम वर्ष के छात्र सूरज ठाकुर ने पढ़ाई के दौरान गत वर्ष हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल की परीक्षा उतीर्ण की है, अब मात्र ज्वाइन पत्र आना शेष है। गत वर्ष उन्होंने सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ़ के लिए दी परीक्षा में भी वे पास हो गए हैं।
पिता सीता राम ठाकुर तथा माता शकुन्तला देवी के घर जन्में सूरज ठाकुर बेहद गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। सीता राम ठाकुर एक गरीब किसान और माता शकुन्तला गृहणी है। गरीबी की परवाह न करते हुए सूरज ठाकुर ने मेहनत और लग्न से यह सिद्ध कर दिया है कि कोई भी मंजिल दुर ही नहीं होती है।
सूरज ठाकुर ने बताया कि उन्होंने दो परीक्षा पास कर ली है मगर वे मात्र हिमाचल पुलिस कौन्सटेबल की नौकरी करना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने सबसे पहले हिमाचल पुलिस कॉन्सटेबल की परीक्षा को पास किया है। जिन्दगी में सबसे पहले पास की गई परीक्षा में वे अपनी सेवा देना चाहते हैं। इसलिए वे हिमाचल पुलिस कौन्सटेबल की नौकरी ही करना बेहतर मान रहे हैं। सूरज ठाकुर ने इस उपलब्धि को प्राप्त कर अपना, अपने माता – पिता तथा कोठी कोहड़ गाँव व समूची छोटाभंगाल घाटी का नाम रोशन किया है।










