हिमाचल प्रदेश इंटक संगठन की सुंदरनगर (मंडी) में राज्यस्तरीय बैठक की गई आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सुन्दर नगर, 17 जनवरी

हिमाचल प्रदेश इंटक अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में सुंदरनगर (मंडी) में संगठन की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य महामंत्री राजीव रुपल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से संगठन समर्थकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

गौरतलब रहे सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से हिमाचल प्रदेश इंटक की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सभी ने सहमति व्यक्त की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्य महामंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा कि हिमाचल प्रदेश इंटक मजदूर व कर्मचारी के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने सभी समर्थकों से संगठन में अनुशासन, इमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ कार्य करने का भी आवाहन किया।

हिमाचल प्रदेश इंटक की राज्यस्तरीय बैठक को सफल बनाने हेतु सभी समर्थकों का हिमाचल प्रदेश इंटक हृदयतल से आभार व्यक्त करती है तथा भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की उम्मीद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *