कामयाबी : जिला कुल्लू पुलिस ने 364 ग्राम चिट्टा सहित पति-पत्नी व पंजाब का एक युवक किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 17 जनवरी

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चलाए अभीयान के तहत कुल्लू पुलिस ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए मनाली ओर भुंतर से दो मामलों में 364 ग्राम चिट्टा बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल बताया कि मनाली पुलिस थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी से 303 ग्राम और भुंतर क्षेत्र में पंजाब के युवक से 61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों कि पहचान संगत राम सपुत्र सोबु राम तथा इसकी पत्नी डिम्पल तथा अमित गुप्ता जिरकपुर, पंजाब के तौर पर हुई है

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद चिट्टा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

मामले में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों को भी जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *