Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 19 जनवरी
पटवार एवं कानूनगो महासंघ, कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ डोगरा, राज्य प्रेस सचिव युवराज एवं जिला प्रेस सचिव चन्दन कुमार ने महासंघ के सदस्यों ने कुल्लू ने विधायक सुन्दर सिंह से भेंट की।
महासंघ ने 16 जनवरी को पटवार वृत्त कायस में ड्यूटी के दौरान पटवारी भोप सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधायक, कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
महासंघ ने मीडिआ को जानकारी दी कि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से सकारात्मक वार्ता एवं आश्वासन के उपरांत जिले के सभी पटवारी एवं कानूनगो पुनः कार्य पर लौट आए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा की गई त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूती प्रदान हुई है।
पटवार एवं कानूनगो महासंघ, कुल्लू ने सरकार से यह भी अनुरोध किया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कड़े एवं प्रभावी कदम उठाए जाएँ, ताकि फील्ड में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। महासंघ ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कार्य-स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम निरंतर उठाए जाते रहेंगे।











