जिला कुल्लू के बंजर (शाड़ाबाई) से दो पंजाबी सहित पांच युवक 12 ग्राम चिट्टा के साथ धरे

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

भुंतर/कुल्लू, 19 जनवरी

जिला कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बंजर, शाडाबाई में हरियाणा नंबर की एक खड़ी कर से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भून्तर की टीम ने बंजर के समीप गश्त के दौरान पुरानी डिस्पेंसरी के सामने खड़ी Swift कार (नं. HR-19T-9690) की नियमानुसार चैकिंग की। चैकिंग के दौरान कार में सवार पाँच व्यक्तियों के कब्जे से 12 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया है।

आरोपियों की पहचान सन्नी (21 वर्ष) पुत्र जगजीत सिंह निवासी फिरोजपुर, पंजाब, विशाल (23 वर्ष) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पनारसा, जिला मण्डी, मंयक (24 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र वर्मा निवासी पनारसा, जिला मण्डी, रवि बौध (40 वर्ष) पुत्र अमरनाथ बौध निवासी शाडाबाई, भून्तर व अभिषेक (25 वर्ष) जितेन्द्र भट्टी निवासी फिरोजपुर, पंजाब के तौर पर हुई है।

इस संदर्भ में उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 व 29 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त की कड़ियों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *