सुरभि न्यूज़
मंडी, 20 जनवरी
पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ कुल्लू की टीम ने एक युवक को 11 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
उपाधीक्षक एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ कुल्लू ने धनोटू थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौलखा में अक्षय पुत्र कृष्ण चंद, निवासी ग्राम चतर, डाकघर जुगाहन, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 26 वर्ष, के कब्जे से कुल 11 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धनोटू पुलिस स्टेशन, सुंदरनगर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।











