सुरभि न्यूज़
शिमला, 20 जनवरी
हिमाचल उपभोक्ता सरंक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगिंन्द्र कंवर ने बताया कि परिषद दिनांक 4 फरवरी, 2026 को 11 बजे सुबह जिला कुल्लु के बजार में स्थित माँ अम्बिका आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिधवां में ढाई के सहयोग से सेवा में गुणवता व साईबर स्वच्छता पर उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।
कार्यक्रम का प्रमुख उदेश्य सेवा में गुणवता व साईबर स्वच्छता रखा गया है तथा स्मार्ट फोन के इस्तेमाल करते समय रखी जाने वाली सावधानियों बारे जानकारी दी जाएगीं। प्रतिभागियों को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत के निवारण सम्बन्धी दूरसंचार सेवा प्रदाता के लिए बनाये गये नियम की जानकारी दी जायेगी ताकि वे इस का लाभ उठा कर अपनी शिकायतों को निपटारा करवा सके।
कार्यक्रम में भारतीय दूरसचार विनायामक प्राधिकरण द्वारा दिए गए निदेशानुसार साईबर क्राईम के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा टेलिफोन उपभोक्ताओं के बचाव हेतू उठाये गये कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ताओं को अपनी रोजमर्रा की खरीदारी में सर्तकता बरतने सम्बन्धी जानकारी भी दी जाएगी।
जीत राम शर्मा व सुरेन्द्र शर्मा सेवा निवृत जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले भी प्रतिभागियों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे जानकारी देने के साथ-साथ रोजर्मरा की खरीददारी करते समय रखी जाने वाली सावधानियों बारे टिप्स देगें।
प्रदेश में कार्यरत समस्त टेलिफोन कम्पनियों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में भाग लेगें तथा प्रतिभागियों को अपनी शिकायत उठाने का अवसर दिया जायेगा और उनका मौके पर समाधान करवाने का भी प्रत्यन्न किया जायेगा।










