सुरभि न्यूज़
शारदा अरनोट, कुल्लू
मॉडलिंग के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे राणा शाह कलेक्टिव एंटरटेनमेंट द्वारा 21 फरवरी को मिस्टर, मिस और मिसेज हिल किंग क्वीन ऑफ़ हिमाचल-2026 ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही फैशन अवार्ड नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राणा शाह कलेक्टिव एंटरटेनमेंट के संयोजक अविनाश राणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध मॉडल कनिका कौशल ब्रांड एंबेसडर रहेगी।
उन्होंने बताया कि शिमला में होने वाले इस कार्यक्रम को राज्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ब्रांड एंबेसडर प्रसिद्ध मॉडल कनिका कौशल हिमाचल व अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों का मार्गदर्शन भी करेंगी।
कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर जिला में मॉडलिंग के क्षेत्र में युवक युवतियां अपनी बेहतर प्रतिभा दिखा रही हैं। उनको एक सशक्त मंच प्रदान करने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।
अविनाश राणा ने प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वह इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 15 फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा लें। ताकि प्रदेश स्तर के इस आयोजन में उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके।
बताया कि इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही हिमाचल की अनेकों विभूतियां भी इस शो की शोभा बढ़ाएंगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में पहली बार आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रम में हिमाचल के साथ-साथ दूसरे राज्यों के मिस्टर, मिस एंड मिसेज भी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे।
अविनाश राणा व प्रीति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस आयोजन में हिमाचल के साथ-साथ दूसरे राज्यों के मिस्टर, मिस व मिसेज अपना योगदान दे रहे हैं। बताया कि इस फैशन शो में विजेताओं को ट्रॉफी शैश व क्राउन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
उन्होंने प्रदेश भर के युवक व युवतियों से आग्रह किया है कि जो मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी रुचि रखते हैं वह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। यह मॉडलिंग के क्षेत्र आने वाली नई प्रतिभाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का हिमाचल का एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए फोन नंबर 7876916848 पर संपर्क कर सकते हैं।











