सुरभि न्यूज़
छविंदर शर्मा, आनी
आनी खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलाश के सोईधार कोपटु खेल मैदान में स्थानीय भवानी स्पोर्ट्स क्लब सोईधार द्वारा आयोजित भवानी कप 2026 का फाइनल मुलाबला गुरुवार को भवानी बॉयस् सोईधार और ग्रीन वैली सराहन के मध्य खेला गया।
फाइनल मुकाबले में ग्रीन वैली सराहन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और टीम के खिलाडियों ने उम्दा बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित सात ओवर में चार विकेट गवांकर 108 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में मेजबान टीम भवानी बॉयस् के बल्लेबाजों ने निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने का भरसक प्रयास किया।
मगर ग्रीन बैली सराहन के तेज तर्रार गेंदबाजों के आगे भवानी बॉयस् सोईधार टीम के बल्लेबाज अधिक देर नहीं टिक पाए और 73 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार ग्रीन बैली सराहन् की टीम 35 रनों से विजेता घोषित हुई। मैच में युवा खिलाड़ी यानिकी चौहान ने बेस्ट कमेंटटेटर् की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 28 टीमों ने भाग लिया। भवानी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से विजेता टीम को 48 हज़ार रुपये नकद और भवानी कप ईनाम स्वरूप दिया गया, जबकी उप विजेता को 24 हज़ार की नकद राशि के साथ भवानी ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच ग्रीन वैली सराहन के खिलाडी रवि रहे जबकि बेस्ट बल्लेबाज ऑफ द सीरीज भी ग्रीन वैली सराहन टीम के खिलाडी मिस्टर मोंटू और बेस्ट गेंदबाज ऑफ द टुर्नामेंट् मिस्टर विनोद रहे।
वहीं मैन ऑफ द सीरीज भी ग्रीन वैली सराहन् टीम के बेस्ट खिलाड़ी मिस्टर मोंटू रहे, जिन्हें प्रायोजकों द्वारा उचित पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में एलपीएस हाई स्कूल आनी के एमडी कंवर चौहान ने बतौर मुख्यतिथि, हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिव राज शर्मा और प्रेस क्लब ऑफ आनी के संस्थापक चेयरमैन छबिन्द्र शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। क्लब ने मुख्यतिथि व विशिष्ट अतिथियों को टोपी, बैच व मफलर पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
मख्यतिथि कंवर चौहान ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार से नवाज़ा। इस मौके पर वार्ड सदस्य राजेंद्र कुमार, भाजपा मंडल दलाश की उपाध्यक्ष संजू चौहान, भवानी स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान प्रदीप के साथ पदाधिकारी रितिक, दीपक चौहान, नरेश, बंटी वर्मा, मनमोहन,अजय, सहित महिला मण्डल सोईधार की प्रधान कुकी चौहान व महिला मण्डल दनारा की प्रधान कुकी चौहान सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।












