छोटाभंगाल व चौहारघाटी में आधा फुट से सवा तीन फुट तक हुई ताज़ा बर्फबारी, जनजीवन अस्त-ब्यस्त 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल व चौहारघाटी में शनिवार के दिन मौसम साफ़ रहा है जिस कारण दोनों घाटियों के लोगों ने धूप का भरपूर आनंद उठाया। बीते दिन रातभर भारी बर्फवारी हुई है। जानकारी के अनुसार घाटियों के निचले क्षेत्र के गांवों में आधा फुट से एक फुट की ताजा बर्फवारी हुई है जबकि ऊँचाई वाले में अढाई से सवा तीन फुट की ताज़ा बर्फवारी हुई है।

बर्फवारी के कारण सभी सड़क मार्ग बाधित रहने से घाटियों में निचले क्षेत्रों से आने वाली बसों के सभी रूट शनिवार को प्रभावित रहे । जिस कारण दोनों घाटियों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त रहा।  बर्फवारी के कारण जगह – जगह तारें टूटने के कारण शुक्रवार देर रात से विद्युत आपूर्ति ठप रही जिसे विद्युत् विभाग के कर्मचारी विद्युत् बहाली के लिए कड़ी मशक्त कर रहे हैं जिस कारण विद्युत् कर्मचारियों ने कड़ी मशक्त से शनिवार दोपहर के समय टिक्कन से लेकर बरोट क्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत् आपूर्ति को बहाल कर दिया है।

विद्युत् विभाग के उपमंडल बरोट के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि लोहारडी सेक्शन के अंतर्गत आने वाले लोहारडी बाज़ार तक विद्युत् आपूर्ति ठीक ही थी मगर उसके आगे जगह – जगह पेड़ गिरने के कारण तारें टूटने से सभी दुर्गम गाँवों में ठप पड़ी हुई विद्युत् आपूर्ति रविवार को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगावहीँ दूसरी ओर दयोट सेक्शन की बात की जाए तो कर्मचारियों द्वारा शनिवार को शाम तक धरमान गाँव तक विद्युत् आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है वहीँ शेष रहे सभी दुर्गम गाँवों में रविवार तक बाधित रही विद्युत् आपूर्ति को सभी गाँवों में बहाल कर दिया जाएगा।

वहीँ बर्फवारी के कारण दोनों घाटियों को जोड़ने वाला बरोट- घटासनी मुख्य सड़क मार्ग के साथ घाटियों के अन्य सभी सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से अबरुद्ध रहे । उपमंडल झटिंगरी के अंतर्गत बरोट- घटासनी मुख्य सड़क मार्ग को बहाल कर दिया है। वहीँ छोटाभंगालबी लोक निर्माण विभाग के उपमंडल बीड़ के कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि बर्फवारी के कारण अबरुद्ध हुए मुल्थान – लोहारडी छः किलोमीटर सड़क मार्ग को लोहारड़ी तक पूर्ण रूप से बहाल कर दिया है तथा मुल्थान – बड़ाग्रां सोलह किलोमीटर सड़क मार्ग को शनिवार के दिन मुल्थान से आगे कोठी कोहड़ बारह किलोमीटर तक बहाल कर दिया है तथा उसके आगे बड़ा ग्रां तक अबरुद्ध हुए सड़क मार्ग को रविवार को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *