केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट राष्ट्रीय सुरक्षा से आम नागरिक की सुरक्षा के लिए समर्पित – अमित सूद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 01 फरवरी

देश की वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कर्तव्य भवन में बने पहले और उनके द्वारा प्रस्तुत नौवां बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है और नए भारत की विकास गाथा का परिचायक है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को सुनने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा कुल्लू जिला अध्यक्ष अमित सूद ने मीडिया को जारी बयान में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश लगभग 54 लाख करोड़ का बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को और अधिक मजबूती देता है। यह बजट सच्चे शब्दों में विकसित भारत का आईना है जिसमें समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की झलक है। यह बजट नए भारत के नए दृष्टिकोण और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय करों में लगभग 14 हजार करोड़ की हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश को दी गई है जो प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इसके अलावा मेडिकल टूरिज्म हब एवं आयुष सैक्टर को मजबूत करने के कदमों से भी हिमाचल प्रदेश को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यहां की भौगोलिक परिस्थितियों अनुसार सड़क निर्माण का निर्णय भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही टैक्सटाइल हब बनने से प्रदेश में हथकरघा और ऊनी उत्पादों को अंतराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में पर्यटन केक्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है जिसका सबसे अधिक लाभ हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों को मिलेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

उन्होंने कहा कि जब पूरे विश्व में अनेकों प्रकार की चुनौतियों और अस्थिरता का वातावरण बना हुआ है तब भी भारत 7% की ग्रोथ रेट हासिल कर रहा है तो यह भारत की आर्थिक शक्ति को बताने के लिए काफी है। आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा, जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास इन तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बजट का केंद्रित होना दर्शाता है की केंद्र सरकार राष्ट्र के साथ आम जनमानस के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है, चाहे वह युवा हो, कृषक हो या मातृ शक्ति। इसके साथ ही छोटे शहरों के विकास की बात हो या महानगरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट को गति देना इस बजट में सबका ख्याल रखा गया है। यह बजट सुरक्षा की बात भी करता है और स्वास्थ्य की भी।

साधारण शब्दों में यह बजट हर वर्ग के विकास को केंद्र में रख कर बनाया गया और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। की बात भी करता है और स्वास्थ्य की भी। साधारण शब्दों में यह बजट हर वर्ग के विकास को केंद्र में रख कर बनाया गया और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

इस मौके पर भीमसेन शर्मा, युवराज बोध, दानवेंद्र सिंह, नवल नेगी, योगेश वर्मा, विनोद कायस्था, नीलेश गौतम, नैना कभोज, दुर्गा ठाकुर, शरबन लाल, नरेश चौहान, दिले राम, अर्चना ठाकुर, चेतना शर्मा, अनीता शर्मा, प्रहलाद, देवेंद्र, हेम सिंह, विजय ठाकुर, सोनम दावा सहित सभी बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने भी केंदीय बजट की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *