सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल की बड़ा ग्रां पंचायत के महिला मंडल बड़ा ग्रां की महिलाओं ने प्रधान केमला देवी की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान को जारी रखते हुए एक दिन स्वच्छता अभियान छेड़ा। प्रधान केमला देवी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने गाँव के अन्दर रास्ते, गलियों तथा नालियों की साफ- सफाई करने के साथ – साथ बाहर से गाँव के अंदर तक आने वाले रास्तों की भी सफाई की।
उन्होंने कहा कि इस दौरान रास्तों, गलियों तथा नालियों के दोनों ओर उगी हुई घास तथा झाड़ियों को काटा तथा गाँव से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर गहरे गड्डे में दबा दिया। उन्होंने कहा कि महिला मंडल बड़ा ग्रां की महिलाएं गत लगभग 15 वर्षो से स्वच्छता अभियान को जारी रखे हुए हैं।
महिला मंडल बड़ा ग्रां के अंतर्गत 75 महिलाएं हैं और 15 – 15 महिलाओं को ग्रुपों में बांटा गया है जो कि बारी – बारी सप्ताह के हर रविवार को तथा जरूरत पड़ने पर किसी भी दिन इसी तरह से अपने गाँव की सफाई करने में जुटती है । जिस कारण उनका गाँव हर समय साफ़ सुथरा ही दिखाई देता है।











