भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाती मोर्चा ने जिला प्रभारियों की सूचि की जारी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

शिमला, 23 फरवरी

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाती मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश प्रभारियों की घोषणा कर सूचि जारी कर दी है। अनुसूचित जाति मोर्चा के पद्रेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने भाजपा प्रदेश के शिर्ष नेतृत्व में चर्चा करने के उपरान्त संगठनात्मक गितिविभियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 14 प्रभारियों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की जाती है। यह नियुक्तियां प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों में से 14 जिलों में अतिरिक्त प्रभार सौंप कर प्रभारी की जिम्मेवारी दी है। जिला मंडी व कुल्लू में जब तक प्रभारी की घोषणा नहीं होती है तब तक प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान दोनों जिलों का कार्यभार संभालेंगे।

जिला मण्डी अनुसूचित जाति मोचा अध्यक्ष खेम चंद संध्याना  ने जानकारी देते हुए बताया कि चेत राम को सुन्दर नगर, नंद राम कश्यप को सिरमौर, केवल सिंह को कांगडा, अजय कबीर को चम्बा, मोहन भारती को महासू जिलों का प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है।

जबकि अजय चौहान को सोलन, पवन जस्सी को हमीरपुर, उर्मिला डोगरा को शिमला, मल्कीयत को देहरा, महेन्द्र पाल को लाहौल स्पीति, अभिषेक इंदौरिया को पालमपुर, तिलक राज को ऊना, महेन्द्र पाल को नूरपुर तथा देव राज कश्यप को बिलासपुर का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *