सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 18 मार्च
जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल जा रहा है अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों से 962 ग्राम चरस ब्रांड की है।
कुल्लू पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मनिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम द्वारा डुंखरा चौक पर पर नाकाबन्दी के दौरान एक गाड़ी न० RJ60-CH2951 को चैकिंग के लिए रोका, चैकिंग के दौरान गाड़ी में सवार जयपुर (राजस्थान) के तीन युवकों के कब्जे से कुल 962 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मनिकर्ण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।













