केलांग में क्षेत्रीय अस्पताल सम्पर्क सड़क मार्ग को चौडा करने व जल्द ठीक करे लोक निर्माण विभाग – किरण भड़ाना

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 18 मार्च
जिला लाहौल-स्पीति के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं रोगी कल्याण समिति अध्यक्षा किरण भड़ाना ने की।
बैठक में अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की आपूर्ति, भवनों की मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था तथा रोगियों की मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा सहित विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को बेहतर उपचार और स्वस्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाना है।
उपायुक्त ने अस्पताल के सम्पर्क मार्ग के सुधारीकरण के कार्य को जल्द पूरा करने के लोनिवि को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अस्पताल में लगने वाली लिफ्ट के सिविल कार्य को भी जल्द पूरा करने सहित आगामी बैठक में लोनिवि के इलैक्ट्रिक विंग के अधिकारियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा केलांग अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सों जैसे बाल रोग, नेत्र रोग, अल्ट्रासाउंड, एनस्थिसिया विशेषज्ञ की तैनाती की है ताकि आमजनता को घर द्वार पर विशेषज्ञ चिकित्सों की सेवाएं प्राप्त हो सकें।
उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा रोगियों को वेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए चालू वित वर्ष में अभी तक कुल 24 लाख 34 हजार 210 रूपये खर्च किए गए हैं। बैठक में आगामी वित वर्ष 2026-27 के लिए रोगी कल्याण समिति के तहत विभिन्न मदों में 47 लाख 36 हजार 160 रूपये का बजट व्यय सर्वसमती से अनुमोदित किया गया। उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2025-26 में विभिन्न मदों में अभी तक 22 लाख एक सौ तीन रूपये की आय अर्जित की गई और आगामी वित वर्ष 2026-27 में लगभग 36 लाख 80 हजार की आय प्राप्ती का अनुमान है। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति की धनराशी को सावधी जमा योजना अपनाकर आय को बढ़ाने पर भी कार्य करें।
उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में 12895 रोगियों को स्वस्थ्य सेवाएं व उपचार उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को रोगी कल्याण समिति की बैठक फरवरी माह में आयोजित करने सहित साल में दो बारे आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि पहली बैठक में कार्यों की स्वीकृती प्राप्त कर अप्रैल माह से कार्य शुरू किये जा सकें और बर्किग सीजन में ही पूर्ण किए जा सकें।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, पंचायत प्रधान सोनम जांगपों, खंड चिकित्सा आधिकारी डॅा. रोशन लाल, सहायक अभियंता लोनिवि नरेश कुमारी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग अंजू कुमारी सदस्य प्रेम लाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *