सुरभि न्यूज़ वेब पोर्टल सफलता के कदम बढ़ाते हुए 25 लाख पाठक परिवार की संख्या पार करते हुए विदेशों में भी बना रहां अपनी पहचान -शारदा अरनोट

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
शारदा अरनोट
मुख्य संपादिका, सुरभि न्यूज़ वेब पोर्टल

सुरभि न्यूज़ एंड फीचर एजेंसी का प्रकाशन का सफ़र वर्ष 2005 से शुरू किया था। प्रकाशन के सफ़र में बहुत कठिनाइयां आई लेकिन आप सभी के साथ से हम आगे बढते गए। पत्रकारिता का यह सफर वर्ष 2021 तक कैसे तय कर दिया पता नहीं चला। आप सभी के सहयोग से वर्ष 2021 में डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए सुरभि न्यूज वेब पोर्टल की शुरूआत की और सुरभि न्यूज़ वेब पोर्टल सफलता की ओर अपने कदम बढ़ाते हुए आज 25 लाख पाठक संख्या को पार करते हुए विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहा है। आज हम जिस उंचाई पर पहुंचे हैं वह सब पाठकों के भरोसे और स्नेह का नतीजा है। देश के साथ-साथ विदेशों से भी सुरभि न्यूज वेब पोर्टल से पाठक वर्ग जुड़ा हुआ है जो हमारे लिए गर्व की बात है।

सोशल मीडिया की भीड़ में सुरभि न्यूज़ अपनी स्वच्छ व स्वस्थ पत्राकारिता के आधार पर जनता-प्रशासन-सरकार के बीच अपना बेहतर स्थान बना रही है। सुरभि न्यूज़ पोर्टल आजकल बढ़ते बलात्कार, भ्रष्टाचार, आंतकवाद, साम्प्रदायिकता दगें, भ्रष्टराजनीति, बढ़ती बेरोजगारी आदि रोज नई-नई समस्याओं को पाठकोें के सामने ला रहा है। पत्राकारिता को लोकतन्त्रा का चौथा स्तम्भ माना जाता है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि नीर्भिक व खोजी पत्रकारिता द्वारा सच्चाई पाठकों तक लाई जाए। यह माना कि सच्चाई के रास्ते में चलने या किसी जंग को जीतने के लिए कड़ी मेहनत व कुर्वानी की जरूरत होती है वैसे ही बेहतर समाज के निर्माण के लिए सुरभि न्यूज़ अपनी भूमिका सच्चाई व ईमानदारी से निभा रहा है।

हालांकि जब हमने सुरभि न्यूज़ वेब पोर्टल की शुरुआत की थी, तो हमें उम्मीद नहीं थी कि हम पाठकों की उम्मीदों व भरोसे को कायम रख पाएंगे। क्योंकि सोशल मीडिया में चुनौतियां भी बहुत थी और आगे भी रहेंगी। सुरभि न्यूज़ ने भरोसे के साथ-साथ तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता को मूलमंत्र मानते हुए अपने पथ पर आगे बढ़ता रहा। इस सफर में आप सभी पाठकों का हमें जो भरपूर प्यार व भरोसा मिला, उसके बल पर हम हर बाधा को पार करते चल गए। हम ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। हां, कुछ दिक्कतें जरूर हुई, जिनकी वजह से कुछ रुकावटें भी आई। लेकिन उसके बावजूद भी सुरभि न्यूज़ अपने पाठकों के बीच एक भरोसा कायम कर कामयाबी हासिल की।

हमारा हमेशा प्रयास रहेगा कि सुरभि न्यूज़ आम जनता की आवाज बनकर प्रशासन और सरकार के बीच एक सेतु की तरह काम करे, ताकि जन समस्याओं को प्रशासन और सरकार के साथ सांझा करते हुए उनकी समस्याओं का हल हो सके। हम निष्पक्ष हो कर पत्रकारिता में अपना काम करते आए हैं और भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहेंगे। फिलहाल सुरभि न्यूज़ शैशव काल से निकलकर अपने मार्ग पर सफलता से आगे बढ़ रहा है। हम निष्पक्ष हो कर पत्रकारिता करते आए हैं और भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहेंगे। पाठकों का भरोसा व स्नेह हमारे लिए संजीवनी की तरह है, इसे कायम रखने का हम हर संभव प्रयास करेंगे।

हमें एक बात आपके साथ साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अभी तक सुरभि न्यूज़ की किसी भी खबर को किसी ने उंगली उठाकर फेक खबर का नाम नहीं दिया। भले ही कई बार हम काम करते हुए पिछड़े भी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हमने पाठकों का भरोसा नहीं टूटने दिया। यही वजह है कि आज रोजाना हजारों पाठक सुरभि न्यूज़ की खबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं और प्रकाशित खबरों पर आंख मूंदकर भरोसा भी करते हैं। हम मानते हैं कि खबर बनाती बार कभी-कभी गलतियां भी हो जाती हैं। लेकिन इसमें भी हमारे लिए एक बात की खुशी है कि पाठकों का एक बड़ा वर्ग हमें अपनी गलतियों से भी वाकिफ करवाता है, जिसे हम अपने लिए एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं।

आज सुरभि न्यूज विकट परिस्थितियों में भी लगातार पाठकों को बेहतर व तथ्यपरक समाचार देने का हर संभव प्रयास कर रहा है। क्योंकि सुरभि न्यूज परिवार कोई बड़ा औद्योगिक समूह नहीं है। केवल कुछ अपने शुभचिंतक विज्ञापन दाताओं व पाठकों के आर्थिक सहयोग से ही आगे बढ़ रहा है। हमने कभी विज्ञापन के लिए न समझौता किया है और न ही भविष्य में कर पाएंगे। हमारे लिए हमारे पाठक सर्वोपरि है, जो हमें हमारे मार्ग पर सही तरीके से चलने के लिए अपनी राय व अपना सहयोग देते रहते हैं।

हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी हमें अपने शुभचिंतकों व पाठकों का हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। राह में चलते हुए कभी गलती हो जाए तो निश्चित तौर पर आप निसंकोच होकर हमें टोकने का अधिकार रखते हैं। इस सफर के दौरान हमें जिन साथियों ने अपना हर तरह से सहयोग दिया है, हम उनके भी दिल से आभारी हैं। सुरभि न्यूज़ के संचालन में पाठकों व शुभचिंतकों का हमें भविष्य में भी भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। इसी आशा के साथ आप सभी का पुनः एक बार फिर आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *