सुरभि न्यूज़
चांदपुर, बिलासपुर
कल्याण कला मंच बिलासपुर ने बिलासपुर के ऐतिहासिक और प्राचीन नलवाड़ी मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने पर प्रदेश सरकार और जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।
मंच के पदाधिकारियों डा लेख राम शर्मा,अमरनाथ धीमान, सुरेन्द्र मिन्हास, सुशील पुंडीर, तृप्ता कौर मुसाफिर, बाबू राम धीमान, बीना वर्धन, चिंता देवी भारद्वाज, श्याम सुंदर सहगल, जीत राम सुमन, परमजीत कोविंद, रणजीत वर्धन, आशा लाल, पूजा कुमारी, डा हेमा देवी ठाकुर, जगदीश सहोता, सुख राम आजाद, रविंद्र भट्टा, रविंद्र कमल चंदेल, कविता सिसोदिया, रविंद्र शर्मा दनोह, बुद्धि सिंह चंदेल, भीम सिंह नेगी, रूप शर्मा, बृज लाल लखनपाल, विजय सहगल, हुसैन अली, अरुण डोगरा रीतू, सीता देवी, नरेंद्र दत्त शर्मा, बिरी सिंह चंदेल, कर्मवीर कंडेरा, शिव नाथ सहगल, राकेश मनहास, डा प्रशांत आचार्य, शीला सिंह, ललिता, सुषमा खजुरिया, कौशल्या देवी, गोरखू राम शास्त्री, डा जय अंजान, रचना, सुमन चड्ढा, बीना चौधरी, रेखा चंदेल, लश्करी राम, डा अनेक राम संख्यान, देवेंद्र ठाकुर, तेज राम तेजस, पूनम शर्मा, और अन्य दर्जनों सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंच ने 16 मार्च को अपने निदेशक सुरेन्द्र मिन्हास की अगुआई में हिमाचल सरकार से नलवाड़ी मेले का स्तर राष्ट्रीय करने का अनुरोध किया था जिसे प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपनी कैबिनेट बैठक में तुरंत स्वीकार करके बिलासपुर के प्रत्येक नागरिक का दिल जीत लिया है।
मंच ने आगे कहा कि नलवाड़ी मेले में लोक प्रिय हो चुके कहलूर लोकोत्सव का शुभारंभ भी कल्याण कला मंच बिलासपुर के प्रयासों से सुरेन्द्र मिन्हास तथा समस्त टीम के सार्थक प्रयास का नतीजा है।
मंच ने मेले में इस साल से शुरू किए गए कहलूर दर्शन की भी उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसके लिए जिलाधीश, जिला भाषा अधिकारी और समस्त मेला प्रबंधन टीम को बधाई दी है।।











