अवैध शराब : सोलन पुलिस ने शराब तस्कर से 1788 अवैध शराब की बरामद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 27 मार्च

सोलन जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप जीप से 1788 शराब की बोतल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि जब पुलिस थाना कुनिहार की टीम थाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि जाडली बनिया देवी लिंक रोड की ओर से एक महिंद्रा पिकअप वाहन आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना कुनिहार की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल नाकाबंदी की गई तथा संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान उक्त वाहन से कुल 149 पेटियां शराब (देशी एवं अंग्रेजी) बरामद की गईं, जिनमें 99 पेटियां देशी शराब (मार्का हिम संतरा एवं पैराडाइज संतरा) तथा 50 पेटियां अंग्रेजी शराब (मार्का Royal Stag, All Season, Iconiq White) शामिल हैं। बरामद शराब में कुल 1188 बोतलें देशी शराब तथा 600 बोतलें अंग्रेजी शराब पाई गईं।

उक्त शराब के संबंध में वाहन चालक कोई भी वैध दस्तावेज, लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में पुलिस थाना कुनिहार में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच में संलिप्त आरोपी की पहचान बृज लाल पुत्र हरिचंद, निवासी गांव कासल, डाकघर पट्टा मेह्लोग, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरास्त में लिया गया है जिससे गहन पूछताछ की करने के उपरान्त BNSS,2023 के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) BNSS के तहत पाबंद किया गया।

जाँच के यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त अवैध शराब वह कहां से लाया था और वह इसे सप्लाई करने के लिए कहां ले जा रहा था। जाँच के दौरान आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच करने पर पाया गया की इसके विरुद्ध पुलिस थाना बरोटीवाला में शराब तस्करी का एक अन्य मामला भी दर्ज है जिसमे उसके पास से 10 पेटियां अवैध शराब जिसमे अंग्रेजी, देशी व बियर शामिल थी बरामद की गई थी । मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *