चौहार घाटी में नवनिर्मित माता फुंगणी देवी मंदिर की प्राण–प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन हेतु 28 मार्च को होगी बैठक 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी में मंदिर निर्माण कमेटी पंजौंड के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश ने मंदिर कमेटी के समस्त सदस्यों व ग्राम पंचायत धमच्याण व देवगढ़ क्षेत्र के समस्त भक्तजनों से आग्रह किया है की शनिवार 28 मार्च को फुंगणी माता के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

उस दौरान 24 अप्रेल को नव निर्मित माता फुंगणी मंदिर की प्राण–प्रतिष्ठा करने के सम्बन्धी कुछ विशेष विषयों पर चर्चा की जाएगी और सभी लोगों को प्राण – प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन की जिम्मेवारियां सौंपी जाएगी तथा मंदिर निर्माण कार्य से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी ताकि प्राण – प्रतिष्ठा के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रह सके।

उन्होंने बताया कि सभी सदस्य इस बैठक को आवश्यक समझकर अवश्य ही भाग लें। इस बैठक के दौरान भंडारे से सम्बन्धित सामान की सूचि को उसके बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा ताकि दानी सज्जनो के द्वारा दिया गया सारा सामान एक ही सुरक्षित स्थान पर जमा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि माता के आदेशानुसार इस निर्मित इस फुंगणी माता के मंदिर की 24 अप्रेल को प्राण – प्रतिष्ठा की जाएगी। 25 अप्रेल को आमंत्रित किए गए समस्त देव स्थलों के सभी देव कारकुनों और देवलुओं का स्वागत किया जाएगा तथा 26 अप्रेल रविवार को मंदिर कमेटी और समस्त दानी सज्जनों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ओम प्रकाश ने मंदिर कमेटी की ओर से आम जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस विशाल भंडारे का भरपूर आनंद उठाएं और फुंगणी माता के आगे नतमस्तक होकर माता का आशिर्बाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *