क़ृषि जगत : मध्य प्रदेश मे उन्नत कृषि किसान मेले में आनी रौं गाँव के युवा कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंशुल् शर्मा लेंगे भाग 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

छबिन्द्र शर्मा, आनी

अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंशुल शर्मा का चयन मध्य प्रदेश में आयोजित होने बाले “उन्नत कृषि किसान मेला” में भागीदारी के लिए हुआ है।

डॉ. अंशुल् वहाँ. आलू उत्पादन में उन्नत तकनीकों—विशेष रूप से PZTM (शून्य जुताई से आलू की खेती) एवं आलू बीज उत्पादन के लिए ARC (apical rooted cuttings) तकनीक—का प्रदर्शन एवं लाइव डेमोंस्ट्रेशन करेंगे।

इस पहल का उद्देश्य किसानों को कम लागत, उच्च उत्पादकता एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शित तकनीकें मृदा स्वास्थ्य सुधार, जल संरक्षण तथा इनपुट लागत में कमी लाने में सहायक हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है।

यह मेला देश के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा, जहां आधुनिक कृषि नवाचारों को समझने और अपनाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *