नशा तस्करी में एक महिला को 2 किलो 35 ग्राम चरस व 56 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 12 अप्रैल

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना सैंज की टीम ने एक महिला को 2 किलो 35 ग्राम चरस व 56 ग्राम अफीम के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सैंज की टीम ने पागल नाला के समीप सैंज–लारजी सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक एचआरटीसी बस को चैकिंग हेतु रोका। चैकिंग के दौरान एक महिला निवासी बकशाहल के कब्जे से कुल 2 किलो 35 ग्राम चरस तथा 56 ग्राम अफीम बरामद की गई ।

इस संदर्भ में पुलिस थाना सैंज में आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 18, 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपीया से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *