सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
भारतीय जनता पार्टी के पद्धर मंडल के सोशल मीडिया संयोजक महेश ठाकुर ने पद्धर मंडल के सभी पदाधिकारियों को अवगत करवाना चाह कि कल 14 अप्रेल को मंगलवार के दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर सभी बूथों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजित किया जाए।
अम्बेडकर के फोटो में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए फोटो लेकर ग्रुप में भेजे और इस उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी पद्धर मण्डल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर कार्यकर्ताओं सहित बरोट में जयंती कार्यक्रम मनाएंगे।
उन्होंने सभी भारतीय जनता पार्टी पद्धर मंडल के जिला पदाधिकारियों जिला कार्यसमिति सदस्यों सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों से ओर सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और सहयोजकों से पद्धर मंडल के सभी पदाधिकारियों, मंडल कार्यसमिति सदस्यों, सभी मोर्चों के मण्डल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, ग्राम केंद्र प्रभारियों, ग्राम केंद्र अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों तथा बूथ कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सभी अपने बूथ में जाकर इस कार्यक्रम को अवश्य तौर से मनाएं।











