हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से 23  ग्राम चिट्टा सहित पंजाब का युवक गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एस टी एफ  कुल्लू की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार से 23  ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

एसटीएफ सहायक अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात एसटीएफ कुल्लू की टीम ने जिला मंडी के स्थान बगला में फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक हिमाचल पथ परिवहन निगम बस नंबर HP42 -3331 को रोककर चैकिंग की तो बस की सीट नंबर 19 पर बैठे एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 23 ग्राम चिटटा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान रवि कुमार सपुत्र ज्ञान चंद मकान नंबर 9415/2, बस्ती जोड़वाल, लुधिअना, पंजाब उम्र 40 साल के रूप में हुई है।

आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस बल्ह, मंडी, में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना बल्ह, मंडी द्वारा की जा रही है। नशे के विरुद्ध एसटीएफ की कारवाही लगातार जारी है। पिछले 10 दिनों में एसटीएफ कुल्लू ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 9 मामले दर्ज करके करीब 13 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *