सोलन पुलिस ने दो मामलों में 14.90 ग्राम चिट्टा सहित पांच ब्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 05 मई

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो मामलों में पांच ब्यक्तियों को 14.90 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

सोलन पुलिस की जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की एसआईयू टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से सोलन शहर में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शमलेच में नाकाबंदी करके एक पजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान लोकराज पुत्र रोशन लाल निवासी गांव व डा0 पोशना तहसील निरमण्ड जिला कुल्लु हि0प्र0 व उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 04 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

एक अन्य मामले में बीती रात्रि को पुलिस थाना कुनिहार की पुलिस टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम जाडली में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक आल्टो कार में सवार चार युवकों के कब्जे से 3.83 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान आदित्य शर्मा पुत्र कीर्ति प्रकाश निवासी गाँव व डाकखाना चुराग, तहसील करसोग, जिला मंडी (हि.प्र.) आयु 31 वर्ष, इंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गाँव कमलाटू, डाकखाना क्यार कोटी, तहसील व जिला शिमला (हि.प्र.) आयु 39 वर्ष, सौरभ पुत्र स्वर्गीय भगत राम कौशल निवासी गाँव व डाकखाना चुराग, जिला मंडी (हि.प्र.) आयु 31 वर्ष तथा गौरव पुत्र स्वर्गीय भगत राम कौशल निवासी गाँव व डाकखाना चुराग, जिला मंडी (हि.प्र.) आयु 35 वर्ष के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना कुनिहार में मामला पंजीकृत किया गया है। मामले के अन्वेषण के दौरान संलिप्त आल्टो कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। चारों आरोपियों से गहन पूछताछ के उपरांत बी एन एस एस के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है।

दोनों मामलों में आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *