सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 06 मई
क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, कुल्लू में नर्सेस वीक 2026 का शुभारंभ 6 मई 2026 को उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। इस वर्ष नर्सेस वीक का थीम “Our Nurses, Our Future – Empowered Nurses Save Lives” रहा।
कार्यक्रम का प्रारंभ शपथ ग्रहण समारोह से हुआ, जिसका संचालन महाविद्यालय की उप-प्राचार्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने नर्सिंग पेशे के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भावना को पुनः सुदृढ़ करने की शपथ ली।
इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता एवं कविता प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से नर्सिंग पेशे की महत्ता को दर्शाया।
कार्यक्रम में एक विशेष प्रतियोगिता “ट्रिब्यूट टू नर्सेस” भी आयोजित की गई, जो फैंसी ड्रेस के रूप में प्रस्तुत की गई। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागि ने नर्सिंग पेशे से संबंधित विभिन्न वेशभूषाएँ धारण कर इस महान पेशे के विविध आयामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की एसोसिएट डायरेक्टर मिस ज्योति मारिया मसिह तथा कार्यवाहक एसोसिएट डायरेक्टर सैमुअल मसिह का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व एवं समस्त शिक्षकगणों के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों में सेवा भावना, रचनात्मकता एवं नर्सिंग पेशे के प्रति गर्व की भावना का संचार हुआ।











