सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 08 मई
जिला कुल्लू में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शुरू हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार जिला कुल्लू में आज नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 1383 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
प्रधान पद के लिए अब तक 325 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं, जबकि उप-प्रधान के पद के लिए 270 नामांकन प्राप्त हुए हैं। स्थानीय स्तर पंचायत वार्ड सदस्यों के लिए कुल 702 नामांकन दर्ज किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त पंचायत समिति सदस्य के लिए 74 और जिला परिषद सदस्य के पद के लिए अब तक 12 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है।











