सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 08 मई
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल स्थित तीर्थन वैली और धमन क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर लगातार लग रहे भारी ट्रैफिक जाम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के चलते स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार परसों दोपहर करीब 3 बजे से मार्ग पर लंबा जाम लग गया था, जो देर रात तक पूरी तरह नहीं खुल पाया। घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत पहले से ही खराब बनी हुई है और जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। संकरी सड़कों और उचित ट्रैफिक प्रबंधन के अभाव में थोड़ी सी आवाजाही बढ़ते ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पर्यटकों ने भी प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की है।
उनका कहना है कि तीर्थन वैली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तक पहुंचने में घंटों लग रहे हैं, जिससे यात्रीयों को सफर में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से जल्द पूरा किया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।











