जिला कुल्लू के बंजार में अफीम की अवैध खेती में लगभग 1,32,787 अफीम के पौधे बरामद कर किए नष्ट 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, बंजार/कुल्लू

मुख्य मंत्री के नेतृत्व में चल रहे एंटी चिट्टा/ड्रग जन आंदोलन के तहत प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभिया के तहत स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने कार्यवाही करते हुए बंजार क्षेत्र के बठाहड़ एरिया के गांव शालिंगचा तहसील बंजार, जिला कुल्लू में अफीम की अवैध खेती किए जाने संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एस.टी.एफ. कुल्लू की दो टीमों ने उक्त स्थान पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया।

स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा मौके पर की गई गहन तलाशी के दौरान निजी भूमि, लगभग 4 बीघा, भूमि पर अफीम की अवैध खेती पाई गई, जिसमें लगभग 1,32,787 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिन्हें एसटीएफ टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना बंजार, जिला कुल्लू में अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दो मामले पंजीकृत किए गए।

 

इस समन्वित कार्रवाई का उद्देश्य अवैध अफीम की खेती पर प्रभावी रोक लगाना, तथा भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की पुनरावृत्ति को रोकना है। हिमाचल प्रदेश पुलिस नागरिकों, विशेषकर युवाओं से, अपील को करती है कि वे चिट्टा/नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना में दें। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *