कुल्लू में 12 अक्टूबर को विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पांच पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू 05 अक्तूबर

कुल्लू जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में डॉ. मनदीप नीट एकेडमी, सरवरी होटल के पास कुल्लू द्वारा विभिन्न विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए मांग अधिसूचित की गई है। भर्ती के तहत बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के एक-एक पद सहित कुल पांच पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए संबंधित विषय में एम.एससी. शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 25 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू रहेगा।
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों, जिनमें हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र शामिल हैं, के साथ 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं है, वे ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवाकर भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *