क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नर्सेज वीक के चौथा दिन क्विज एवं डिबेट प्रतियोगिता में लिया भाग 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 09 मई

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में नर्सेज वीक का चौथा दिन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें मुख्य रूप से क्विज प्रतियोगिता एवं डिबेट प्रतियोगिता शामिल रही।

इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं विचारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी सहभागिता निभाई।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह निदेशक ज्योति मार्या मसीह, कार्यवाहक सह निदेशक सैमुअल मसीह तथा समस्त अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के कारण आज का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *