कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, अनुराग डायमंड ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया हासिल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू

कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के छात्र अनुराग डायमंड ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्र प्रताप सिंह ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंतरिक्ष ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त नेमिशा एवं शौर्य शर्मा ने 93 प्रतिशत, आर्यन ठाकुर ने 92 प्रतिशत, रितेश शर्मा ने 91 प्रतिशत तथा हर्षित गुलेरिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में अपना योगदान दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। प्रबंधन ने शिक्षकों के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से ही विद्यार्थी उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर सके हैं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों और स्टाफ को 100 प्रतिशत परिणाम के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *