एसआईयू की टीम ने 5.98 ग्राम चिट्टा सहित धरे दो युवक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 14 मई

सोलन जिले में पुलिस द्वारा नशे क के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाज़ा सनवारा के समीप विशेष नाकाबंदी एवं यातायात चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की गई।

पुलिस अधीक्षक सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान परवाणू की ओर से आ रही एक स्कूटी को जांच हेतु रोका गया, जिस पर सवार दो युवकों के कब्जे से 5.98 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान विनय शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी कोटला नाला, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 33 वर्ष तथा साहिल चौहान पुत्र स्वर्गीय मुनि लाल निवासी गाँव भोलारड़ा, डाकघर एवं तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 33 वर्ष, हाल निवासी टैंक रोड, सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस थाना धरमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 11-05-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने 04 दिन का रिमांड प्राप्त किया है।

वर्तमान में आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आरोपी विनय शर्मा के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पूर्व में भी एक मामला दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *