जिला कुल्लू के आनी में 07 किलोग्राम चरस सहित एक युवक व युवती धरे

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 21 मई

जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल्लू पुलिस की आनी थाने की टीम ने कार सवार एक महिला व पुरुष को 7 किलो चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते बताया कि आनी थाने की पुलिस टीम जिला ने निगान चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी। इसी दौरान आई हरियाणा नंबर हर HR31V-1424 की एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसमें से 7 किलो चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि उन्होंने चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से खरीदी थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *