कुल्लू के रामशिला के श्री गीता आश्रम में 23 से 30 मई तक आयोजित होगा धार्मिक समागम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 21 मई

कुल्लू के रामशिला स्थित श्री गीता आश्रम तपोभूमि में आगामी 23 मई से लेकर 30 मई 2026 तक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम के 23वें वार्षिकोत्सव, नवनिर्मित मंदिर की देव मूर्ति स्थापना दिवस की सप्तम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस वर्ष 10वीं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाएगा।

इस पावन आयोजन को लेकर स्थानीय धार्मिक समाज और भक्तों में भारी उत्साह है और आश्रम में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान को परम श्रद्धेय परमपूज्य श्री सद्गुरुदेव श्री स्वामी गीता नन्द जी महाराज भिक्षु जी की पावन व्यापक अध्यक्षता एवं आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उनके पावन सानिध्य कृपापात्र शिष्यों स्वामी मुक्तानंद ‘भिक्षु’ एवं स्वामी किरण जी ‘भिक्षु’ (श्री गीता कुटीर तपोवन, हरिद्वार) का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही स्वामी निष्ठा जी ‘भिक्षु’ और स्वामी आराधना जी ‘भिक्षु’ की अव्यक्त प्रेरणा इस आयोजन को और अधिक दिव्य बनाएगी।

इस भव्य समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नीलिमा सांगला बतौर अतिथि शिरकत करेंगी। इस भव्य धार्मिक महोत्सव के सफल आयोजन हेतु समिति के प्रमुख सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। इस 10वीं श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य कथाव्यास प्रख्यात भागवताचार्य पं० श्री नागेन्द्र कश्यप जी होंगे, जो अपने मुखारविंद से उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान कृष्ण की महिमा और भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान करवाएंगे।

23 मई (शनिवार): प्रातः 8 बजे वेदी पूजन के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

23 मई से 29 मई (शुक्रवार): प्रतिदिन प्रातः 8 बजे वेदी पूजन, दोपहर 1 से 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा और सायं काल को प्रतिदिन विशाल भंडारे (प्रसाद) का आयोजन होगा। इसके साथ ही धाम में ‘कृष्ण जन्मोत्सव पर्व’ पर विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

30 मई (शनिवार): प्रातः 9:15 बजे से 10:15 बजे तक भव्य हवन होगा। प्रातः 10:25 से दोपहर 12 बजे

तक भव्य हवन होगा। प्रातः 10:25 से दोपहर 12 बजे तक संत प्रवचन एवं आशीर्वाद वचन का कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन संपन्न किया जाएगा।

जिसके उपरांत संत महापुरुषों का भोज प्रसाद एवं संगत का विशाल भंडारा आयोजित होगा। समस्त गुरु परिवार’ इस भागवत कथा के यजमान हैं।

निवेदक समस्त भक्तवृन्द श्री गीता तपोभूमि सेवा ट्रस्ट रामशिला, कुल्लू की ओर से सभी क्षेत्रवासियों और भक्तों को इस धार्मिक समागम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ट्रस्ट की ओर से सभी से अपील की गई है कि जो भी भक्त प्रातः वेदी पूजन, सायं काल के भंडारे तथा कथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था में अपनी सेवा देकर धर्म-पुण्य का लाभ कमाना चाहते हैं, वे समय रहते आश्रम में अपनी सेवा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *