सुरभि न्यूज़
सुरेन्द्र मिन्हास, चांदपुर
जिला बिलासपुर के पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण चुनावों में सबसे रोचक मुकाबला बामटा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में देखने को मिला। ये वार्ड अ जा महिला के लिए आरक्षित था। यहां से वार्ड मेंबर के चुनावों में दो महिलाओं में सीधी टक्कर रही। चबड़ियां पालंगरी से निशा देवी तथा टिककर पलंगरी से सुनीला उर्फ बबली के बीच चुनाव में कांटे की टक्कर रही।
कुल 419 मतों में से दोनों प्रत्याशियों को 139_139 मत प्राप्त हुए। मंगलवार रात 2 बजे बामटा पंचायत घर में हुई मत गणना में दोनों को बराबर बराबर मत प्राप्त हुए। जब चार बार गिनती करके भी जब वोट बराबर हुए तो रिटर्निंग अफसर ने टास किया जिसमें सुनीला देवी को विजई घोषित किया गया।
इसी तरह उप प्रधान पद के लिए विक्रम ठाकुर ने संजीव कुमार को नजदीकी मुकाबले में हराया। वहीं प्रधान पद के लिए कौशल्या देवी ने शशि बाला को बड़ी आसानी से हराया। पिछली रात गिनती के दौरान प्रधान की मत पेटी किसान भवन और जिला परिषद की मतपेटी बामटा पंचायत पहुंच गई थी। इस भारी लापरवाही को समय रहते सुधार लिया गया। यही वजह रही कि चुनाव परिणाम देर रात 4बजे तक घोषित होते रहे।।









