जिला मंडी के ग्राम पंचायत शकरयार गाड़ से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेश कुमार ने ऐतिहासिक जीत की दर्ज

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मंडी, 28 मई

आज पंचायती राज चुनाव दूसरे चरण के चुनाव आज 28 मई को होने जा रहे है। वहीं पहले चरण चुनावों के नतीजे आ चुके है। जिला मंडी के ग्राम पंचायत शकरयार गाड़, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेश कुमार ने शानदार एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज की है जबकि उप-प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल भी विजयी घोषित हुए हैं। वहीं वार्ड स्तर पर वार्ड शकरयार-1 से जीत राम व वार्ड बुंगा-1 से रमा देवी जीत हासिल की है।

नव निर्वाचित प्रधान राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि  पंचयात के तीन वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए है जिनमे वार्ड शकरयार-2 से गुमान सिंह, वार्ड बुंगा-2 से अमरी देवी तथा वार्ड बुंगा-3 से गोकला कुमारी का पंचायत की जनता ने निर्विरोध चयन किया है।

नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार ने ग्राम पंचायत की समस्त देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे पंचायत परिवार के विश्वास, प्रेम, आशीर्वाद और एकजुटता की जीत है।

उन्होंने विशेष रूप से पंचायत के बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं और प्रत्येक मतदाता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी का यह स्नेह और भरोसा मेरे लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैं वचन देता हूं कि इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा और पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पंचायत के समग्र विकास हेतु कार्य करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि “आपका हर एक वोट केवल समर्थन नहीं, बल्कि एक उम्मीद है—एक बेहतर, विकसित और खुशहाल ग्राम पंचायत के निर्माण में हम सब मिलकर गांव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *