सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी सेवा निवृत कर्मचारी संघ बरोट के अध्यक्ष पूर्व सूबेदार रामसरन चौहान ने सभी पूर्व सैनिकों व अन्य विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 को चौहार घाटी सेवानिवृत कर्मचारी संघ बरोट का गठन किया गया था। संघ के गठन के बाद बहुत से पूर्व सैनिक व कर्मचारी जुड़ चुके हैं जबकि बहुत से पूर्व सैनिक व कर्मचारी जुड़ने के लिए अभी शेष रह गए हैं। उन्होंने उन्ह सभी पूर्व सैनिक व कर्मचारियों से आग्रह किया है जो अभी तक संघ से नहीं जुड़े है वह भी ज्यादा से ज्यदा संख्या में संघ में शामिल हो सकते है।
राम सरन चौहान के बताया कि संघ का उदेश्य समाजसेवा है। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा उन्ह लोगों के साथ हमेशा खडा रहा है जिस किसी के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हुई है और बुरे समय में उनकी सहायता के लिए हमेशा आगे रहा है। भविष्य में भी हमेशा हर संभव सहायता के लिए साथ देता रहेगा। उन्होंने कहा कि संघ से जुड़ने तथा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 62303-51704 से सम्पर्क कर सकते हैं ।










