जिला कुल्लू के डीम में उत्तम राणा को सौंपी डीम स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष की कमान  

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

छविन्द्र शर्मा, आनी

जिला कुल्लू के आनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में अभिभावकों की आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने की। जिसमें स्कूल प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें उत्तम सिंह राणा को पुनः सर्व सहमति 2026-28 के लिए अध्यक्ष चुना गया। जबकि जबकि सुषमा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विद्यालय की स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यो गोपाल ,मंसा राम, भोडू राम संतोष रेखा बिंद्रा चिमना उर्मिला अनु ,वेद राम किशन चंद धर्म दास को सर्व सहमति सदस्य मनोनीत किया गया है । इस अवसर पर प्रवक्ता अंग्रेजी मदन कुमार, प्रवक्ता हिंदी आत्मा सिंह ने भी स्कूल प्रधान कमेटी के कार्य और विद्यालय के प्रति अभिभावकों के दायित्व पर भी चर्चा की।

 

इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। इससे बैठक में बच्चों के परीक्षा के अलावा पठन-पाठन पर भी चर्चा की गई । उन्होंने कहा कि अभिभावक को बच्चों की हर गतिविधियों पर घर पर भी नजर रखना चाहिए तथा समय-समय पर बच्चों के पठन पाठक को लेकर अध्यापकों से भी संपर्क करते रहना चाहिए। ताकि बच्चे बच्चों की शिक्षा के स्तर को अच्छा बनाया जा सके और बेहतर परिणाम है ।

यह अवसर पर उपप्रधानाचार्य दलीप शर्मा के अलावा धर्मदास, कुलदीप कुमार मान सिंह, लता लता डोगरा, कुमारी रेनू चुन्नीलाल, बबीता, हरनाम सिंह, ज्वाला देवी सहित अनेक अध्यापक व अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *