जोगिंदर नगर के भराडू में विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, गंगा राम अध्य्क्ष व किरणा देवी उपाध्यक्ष चयनित 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

भराडू, जोगिंदर नगर : 26 जून

जोगिंदर नगर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराडू में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की दो वर्षीय कार्यकारिणी का गठन प्रधानाचार्य पी. आर. चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित आम सभा में प्राथमिक से लेकर जमा दो कक्षाओं तक के लगभग 155 अभिभावकों तथा समस्त अध्यापक वर्ग ने भाग लिया।

प्रधानाचार्य पी. आर. चौहान की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से गंगाराम को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा किरणा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में पारुल देवी, सोनिया, वर्षा देवी, शरण दास, बबीता देवी, वंदना कुमारी, बिमला देवी, रुक्मणि देवी, खेम सिंह, देवी रूप, गुलाब सिंह, रजनी देवी तथा अनिता देवी को सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पी. आर. चौहान ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय की गुणवत्ता, अनुशासन, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा समग्र विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रधानाचार्य  पी आर चौहान ने नवनिर्वाचित विद्यालय प्रबंधन समिति के चुने गए सभी पदाधिकारी व सदस्यों को सम्मानित किया उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राहुल कुमार को अपना कार्यकाल पूर्ण करने पर सम्मानित किया।

उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। इससे बैठक में बच्चों के परीक्षा के अलावा पठन-पाठन पर भी चर्चा की गई । उन्होंने कहा कि अभिभावक को बच्चों की हर गतिविधियों पर घर पर भी नजर रखना चाहिए तथा समय-समय पर बच्चों के पठन पाठक को लेकर अध्यापकों से भी संपर्क करते रहना चाहिए। ताकि बच्चे बच्चों की शिक्षा के स्तर को अच्छा बनाने के साथ बेहतर परिणाम मिल सके।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे सभी मिलकर विद्यालय की प्रगति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय के उत्थान हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे। सभा का समापन विद्यालय हित में सामूहिक सहयोग और सकारात्मक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *