सुरभि न्यूज़
मच्छयाल, जोगिंदर नगर
जोगिंदर नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मच्छयाल में सदगुरु संत कबीर मंदिर कमेटी द्वारा कबीर जयंती उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने हर्षोल्लास भाग लिया।
अध्यक्षता मंदिर कमेटी प्रधान बलविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सदगुरु संत कबीर जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि सदगुरु सन्त कबीर के प्राकट्य दिवस के अवसर पर सुबह 11.00 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया गया तथा 12. 00 बजे धवजारोहण किया गया।
सदगुरु सन्त कबीर के जयंती के अवसर पर सभी श्रद्धांलुयों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है। सभी क्षेत्र वासियों व श्रद्धांलूयों ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर सदगुरु का आशीर्वाद प्राप्त kiys।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सदगुरु सन्त कबीर का प्राकट्य उत्सव सन्त कबीर मन्दिर मच्छियाल मे धूमधाम से मनाया जाएगा। इन्होने सभी क्षेत्र वासियों व श्रद्धांलूयों से आग्रह किया है कि बुजुर्ग, भाई, बहन व बच्चों सहित सदगुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
उन्होंने कहा है कि सदगुरु सन्त कबीर के प्राकट्य दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह 10:00 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा 11:00 बजे धवजारोहण किया जाएगा।
सदगुरु सन्त कबीर के प्राकट्य दिवस के अवसर पर सभी श्रद्धांलुयों के लिए 12:30 से भंडारे का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों व श्रद्धांलूयों से आग्रह किया है कि भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर सदगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।









