आढ़ती एसोसिएशन सब्जी मण्डी बंदरोल कार्यकारिणी के चुनाव 10 जुलाई को सब्जी मण्डी परिसर बंदरोल में करवाए जाएंगे

Listen to this article

सुरभि निशा

कुल्लू, 01 जुलाई

आढ़ती एसोसिएशन सब्जी मण्डी बंदरोल कार्यकारिणी की बैठक प्रधान नारायण सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संस्था के मुख्य संरक्षक दिनेश सेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित हुआ कि आगामी त्री वर्षीय कार्यकाल हेतु कार्यकारिणी का चुनाव दिनांक 10-7-2026 को शुक्रवार के दिन सब्जी मण्डी परिसर बंदरोल में सम्पन्न करवाए जाएंगे। संस्था के संविधान के अनुसार संरक्षक मण्डल अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में गठित समीति के द्वारा जिसमें संरक्षक मण्डल के सदस्यों सहित चुनाव पर्यवेक्षक जिसमें जिला प्रशासन, मार्केटिंग कमेटी व फलोत्पादक मण्डल कुल्लू के प्रतिनिधी शामिल होगें।

इस चुनाव प्रक्रिया में 10-जुलाई-2026 को सर्वप्रथम प्रातः 10 बजे से लेकर 11 बजे तक पंजीकृत आढ़ती सदस्यों द्वारा कार्यवाही रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करवाई जाएगी। तदोपरांत कोरम पूरा होने पर प्रधान, उपप्रधान, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पदों हेतु इच्छुक आढ़ती सदस्यों द्वारा 11:45 बजे पर नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 12:45 बजे नामांकन पत्रों की जांच, 1:15 बजे नामांकन पत्र की वापसी तथा 1:45 से 4:45 बजे सांय तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। तदोपरांत मतगणना के उपरांत उपरोक्त चारों पदों हेतु विजयी उमीदवारों के नामों की घोषणा चुनाव समीति के द्वारा किये जाने के उपरान्त चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी।

आज की बैठक में सभी आढ़ती भाईयों से प्रस्ताव के माध्यम से निवेदन किया जाता है कि संस्था के हित में यथा सम्भव सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसहमति से करवाने में अपना-अपना बहुमुल्य योगदान देने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *