राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में स्कूल प्रबन्धन कमेटी की वन्दना ठाकुर को अध्यक्ष तथा रामदेव को उपाध्यक्ष की सौंपी कमान 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में प्रधानाचार्य थमन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सत्र 2026-27 और 2027-28 के लिए पाठशाला प्रबंधन समिति के चयनित सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

प्रधानाचार्य थमन सिंह ने बताया कि इस बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष के पद पर लगातार दूसरी बार वन्दना ठाकुर तथा उपाध्यक्ष के पद पर रामदेव वर्मा को चुना गया है जबकि कृष्ण कुमार, गुलाब सिंह, दुर्गा राम,गीता देवी, पंकज कोतवाल, रमेश कुमार, पुनमा देवी, शांता देवी, मदन लाल, संगीता देवी, सुमना देवी, रीनू देवी सुरेन्द्र पाल तथा संतोषी देवी को सदस्यों के रूप में चुना गया।

ग्राम पंचायत बरोट की प्रधान हिना देवी, बार्ड सदस्य बुद्धि सिंह, स्थानीय आशा कार्यकर्ता सीता देवी, सेवानिवृत नौसेना अधिकारी तिलक ठाकुर, सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता राजमल ठाकुर को नामाकित सदस्यों के रूप में चुना गया है।

 

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बरोट में स्कूल प्रबन्धन कमेटी की पंकज कोतवाल को प्रधान तथा निशा ठाकुर को उपप्रधान की सौंपी कमान 

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बरोट में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न हुआ।  जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों ने  भाग लिया। सभी अभिभावकों की सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार पंकज कोतवाल को एसएमसी का प्रधान तथा निशा ठाकुर को उपप्रधान
चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण, नव-निर्वाचित एसएमसी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

सभी ने नव-निर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई एसएमसी समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। चुनाव के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों एवं अभिभावकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *