जोगिन्द्र नगर पुलिस ने 5 लाख मूल्य की चोरी की गई जीआई पाइप हरियाणा से की बरामद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, जोगिन्द्र नगर

पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए चोरी के एक मामले में लगभग ₹5,00,000/- (पांच लाख रुपये) मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।

पुलिस थाना प्रभारी जोगिन्द्र नगर सकीनी कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियोग संख्या 154/2025, दिनांक 29.08.2025 के अधीन धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीकृत मामले में गहन एवं वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 28.06.2026 को मसाना, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से चोरी किए गए 20 जी.आई. पाइप (GI Pipes) सफलतापूर्वक बरामद किए हैं।

मामले में आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र हरबंस सिंह, निवासी गांव धंतैरी, डाकघर शरीफगढ़, तहसील शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के तौर पर हुई है, जिसे दिनांक 24 जून 2026 को सायं 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में आरोपी दिनांक 06 जुलाई 2026 तक न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) रखा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण सफलता एएसआई सुरेश कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। इस अभियान में कांस्टेबल मुनीश कुमार एवं कांस्टेबल भूप सिंह ने भी महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई है। टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्यों के संकलन तथा अंतर्राज्यीय समन्वय के माध्यम से चोरीशुदा संपत्ति का पता लगाकर उसे बरामद किया गया।

उन्होंने अन्वेषण टीम को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए सराहना की है तथा कहा कि पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर भविष्य में भी अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास, सहयोग एवं समय पर दी गई सूचनाएँ पुलिस की सबसे बड़ी शक्ति हैं। हम सब मिलकर अपराध मुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। हिमाचल प्रदेश पुलिस – सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *