सुरभि न्यूज़
चांदपुर, बिलासपुर
कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम संगोष्ठी घुमारवीं के बल्ह चुरानी पंचायत के गैहरा गांव में 04 जुलाई को होने वाली गोष्ठी अब 05 जुलाई रविवार को होनी तय हुई है। पिछले प्रेस नोट में गलती से गोष्ठी की तारीख 04 जुलाई टाइप हो गई थी। सरस्वती शर्मा पुत्री स्व सिंहनु राम के घर होने वाली संगोष्ठी की अध्यक्षता सुरेन्द्र मिन्हास करेंगे जबकि मंच के संयोजक अमर नाथ धीमान कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
बैठक में हड़िंबा वेलफेयर सोसाइटी बल्ह चुरानी और सरस्वती शर्मा को उनके द्वारा समाज में दी गई समाज सेवाओं के लिए मंच द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हरलोग से चार किलोमीटर दूर स्थित गैहरा में होने वाली बैठक के दौरान उपस्थित कलम व कलाकार अपनी नवीनतम रचनाओं से माहौल को रंगीन बनाएंगे।
इस संगोष्ठी में गैहरा के आस पास के गुमनाम लेखकों और कवियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है साथ ही स्कूली बच्चों को भी रचानायें प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। मंच निर्देशक ने सभी पंजीकृत सदस्यों तथा अन्यों को संगोष्ठी में शामिल होने का अनुरोध किया है।।।











